September 8, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली एक्ट्रेस पूनम पांडे का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से साझा की गई है। बताया जा रहा है कि 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि यह एक्ट्रेस सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी। वहीं खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस बाबत जानकारी देते हुए अभिनेत्री के मैनेजर ने बताया कि विगत 1 फरवरी की रात सर्वाइकल कैंसर की जंग लड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

पूनम पांडे की निधन की खबर मिलते ही पूरे इंडस्ट्री में अशोक की लहर दौड़ गई तो वहीं फैंस इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।

बता दे की एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे वर्ष 2013 में फिल्म नशा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।पूनम पांडे की उम्र मात्र 32 साल थी और सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थी।


उन्होंने तीन दिन पहले ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह गोवा में क्रूज पार्टी में नजर आई थीं। इस दौरान वह एकदम फिट एंड फाइन दिखाई दे रही थीं। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर ने लोगों को हैरान कर द‍िया है।

समीर मलिक सब एडिटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *