पटना के ईसाई समाज ख़ासकर आदिवासी ईसाई समाज ने माननीय श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भव्य शोभा यात्रा निकाला
1 min readपटना, 24 जुलाई, 2022- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की शानदार जीत की खुशी में पटना के ईसाई समुदाय के लोगों ने आज प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह के नेतृत्व में दीघा स्थित हाटमैन स्कूल गेट से बांस कोठी ग्रेटो तक आयोजित भव्य रैली में हिस्सा लिया।
इस आयोजन में पटना के ईसाई समुदाय, खासकर जनजातीय ईसाई समुदाय के लोगों ने प्रमुखता से भाग लिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से ईसाई समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
यह देश की महिलाओं एवं जनजातीय समुदाय का सर्वोच्च सम्मान है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास” के नारे को अक्षरशः सत्य साबित करता है।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री-सह- दीघा विधान सभा के विधायक श्री संजीव चौरसिया ने भी रैली को संबोधित किया।
इस आयोजन में विक्टर फ्रांसिस, अजीत जूलियस, आशा पैट्रिक, फिलीप जैकब, प्रवीण पीटर शाह, सीरियल मुर्मू, सीरियल मरांडी, प्रदीप तिग्गा, रतन हंसदा, रंजन जोसफ, संदीप क्लोसन पटना महानगर के मंत्री संजय पीटर अल्पसंख्यक मोर्चा, अमित इग्नेटियस, रॉबर्ट एंथोनी आदि की सक्रिय भागीदारी रही।
अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ