October 19, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

बिहार में अपराधियों का तांडव,RJD के प्रदेश महासचिव को दौड़ दौड़ा कर मारी गोली

1 min read

बिहार में अपराधियों मनोबल बढ़ता ही जा रहा है,इसे लेकर प्रशाशन कड़े कदम भी उठा रहे है। ताजा मामला है मुंगेर में राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी। पहले से घात लगाए अपराधियों ने 3 फायरिंग की, पंकज यादव के सीने में गोली लगी है। पंकज रोज की तरह सुबह हवाई अड्डा के पास मॉरिंग वॉक रोजाना की तरह गए थे।

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी राणा सिंह ने बताया कि बदमाश पहले से वहां थे। पंकज यादव के आते ही गोलियां चलाई। वो नहीं भागते तो और गोली लगती। घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। वारदात कासिम बाजार थाना इलाके की है।

राजद नेता के पिता ने कहा कि पंकज रोज की तरह सुबह टहलने गया था। नवटोलिया निवासी मिठू कुमार और अमन कुमार ने मेरे बेटे पर गोली चलाई है। उन्होंने कहा कि दोनों पहले के एक केस के मैनेज करने को लेकर मदद मांग रहे थे। पंकज ने मना कर दिया था, उसके बाद दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

RJD के प्रदेश अध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि बिहार में विपक्षी दलों के आवाज को दबाने के लिए गोलियों का सहारा लिया जा रहा है। बिहार में सुशासन के नाम पर किस तरह का शासन चल रहा है। यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। कहीं ना कहीं उत्तर प्रदेश जैसे हालात बिहार में भी पैदा किया जा रहा है, जहां विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ताओं को टारगेट कर गोली मारी जाती है। सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है।

इधर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि राजद नेता पर गोली चलाने वाले अपराधी बचेंगे नहीं। पुलिस जांच में जुट गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रशासन के आला अधिकरी सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि मुझे सुबह ख़बर मिली कि राजद के एक नेता को मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मार दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान घटना के पीछे दो लोगों का नाम सामने आया है। रुपयों के लेने देने को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस जल्द इस आरोपियों को पकड़ लेगी। इसको लेकर पुछताछ और CCTV खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed