March 12, 2025

पटना के ज्ञान भवन में 51वे वार्षिक अधिवेशन में प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमुल्य कुमार सिंह निर्विरोध बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के हुए निर्वाचित अध्यक्ष

1 min read

पटना के ज्ञान भवन के 51वे वार्षिक अधिवेशन में पटना के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमुल्य कुमार सिंह को निर्विरोध बिहार orthopedic एसोसिएशन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
बिहार orthopedic एसोसिएशन में बिहार के 1000 से ज्यादा हड्डी रोग विशेषज्ञ सदस्य है।
इस संस्था का काफी विस्तार हुआ है और राज्य के प्रत्येक जिले में इसका प्रतिनिधित्व किया जाता है।
संस्था का उद्देश्य है सभी हड्डी रोग विशेषज्ञों को नई चिकित्सा के आविष्कारों की जानकारी देना और बताना की बहुत छोटे से चीर फार से भी बहुत ही सफल सल्य क्रिया की जा सकती है और मरीज को फिर से वापस अपने कार्य में जल्द भेजा जा सकता है।


कल पटना के ज्ञान भवन में डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह के नाम की घोषणा निर्वाचित अध्यक्ष के लिए की गई तो सभागार तालियों से गूंज उठा। उनके समर्थन में सब ने अपना नाम वापस ले लिया।
इसके पहले Dr अमूल्य के पिता स्वर्गीय Dr हरी राम सिंह भी इस एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके है
बिहार orthopedic एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष Dr उपेंद्र प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष Dr अनिल कुमार, सचिव dr Pravin साहू, आयोजन सचिव Dr महेश प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष Dr रंजीत सिंह बिहार के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख Dr Manoj Choudhary , बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष dr अशोक कुमार सिन्हा , पटना के Dr Jibendu chowdhary , Dr विकास इत्यादि ने Dr अमूल्य को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।


डॉक्टर अमूल्य ने कहा की आज जो इस निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया ,,, वो सभी सदस्यों के लिए गर्व की बात है! डॉक्टर अमूल्य ने कहा कि उनका उद्देश्य रहेगा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में orthopedic surgeons को नए ढंग से प्रशिक्षित किया जाए जिस से ग्रामीण इलाकों में भी नवीनतम सुविधा उपलब्ध हो
Dr अमूल्य ने कहा कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पटना में 22 aur 23 मार्च को एक ग्लोबल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें देश विदेश के प्रतिष्ठित orthopedic विशेषग्य शिरकत करेंगे


यह बिहार दिवस पर बड़ा कार्यक्रम होगा जिस से बिहार को अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी . इसमें ब्राजील के Dr Sergio, जो विश्व विख्यात शल्य चिकित्सक है, वो पटना में अन्तर्राष्ट्रीय व्याख्यान देंगे

बिहार के काफी चिकित्सकों ने डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *