September 8, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

लेट्स इंस्पायर बिहार के गार्गी अध्याय के अंतर्गत स्काॅलर्स अबोड स्कूल में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गार्गी पाठशाला की शिक्षिकाओं तथा अन्य क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से भूमिका निभा रही महिलाओं को आई.पी.एस. श्री विकास वैभव जी के कर-कमलों से सम्मानित किया गया।

1 min read

लेट्स इंस्पायर बिहार के गार्गी अध्याय के अंतर्गत दिनांक04/9/22 को स्काॅलर्स अबोड स्कूल में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गार्गी पाठशाला की शिक्षिकाओं तथा अन्य क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से भूमिका निभा रही महिलाओं को आई.पी.एस. श्री विकास वैभव जी के कर-कमलों से सम्मानित किया गया।


वैदिक युग की विदुषी गार्गी वाचक्नवी के नाम से शिक्षा जगत में इन महिलाओं द्वारा निरंतर नि:स्वार्थ भाव से प्रयास किया जा रहा है। पढ़ाई के साथ- साथ इन कमज़ोर वर्ग के बच्चे/बच्चियों को गायन, नृत्य, योग, संस्कृत के मंत्रोच्चारण, चित्रकला, नाट्यकला आदि का भी उत्कृष्ट प्रशिक्षण दिया जाता है।


आई. पी. एस. श्री विकास वैभव जी के द्वारा चलाए गए इस अभियान को सभी लोग हर भेदभाव भुलाकर एक जुट होकर बिहार की धरती को समुन्नत बनाने में लगे हुए हैं। बिहार बदल रहा है….बिहार बदलेगा…बिहार फिर से विश्वगुरु बनेगा। इसी मूल मंत्र का दृढ़ निश्चय करते हुए सभी बिहारवासी अपना-अपना सर्वस्व लुटा रहे हैं।


कार्यक्रम में आगतों का सम्बोधन स्काॅलर्स अबोड की प्राचार्या डाॅ. बी. प्रियम ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में आई. पी. एस. श्री विकास वैभव जी आमंत्रित थे। अतिथियों का स्वागत-सम्बोधन डाॅ. श्वेता सिन्हा( सहायक व्याख्याता, आई.आई.टी. पटना) ने किया। गणमान्य अतिथियों में डाॅ. देविना कृष्णा,(सहायक व्याख्याता, पटना काॅलेज), डाॅ श्वेता चंद्रा( सहायक व्याख्याता एमिटी विश्वविद्यालय, पटना) आमंत्रित थीं।

इनके अलावा गार्गी अध्याय की मुख्य समन्वयक श्रीमती सोनी तिवारी, एवं डाॅ. प्रीति बाला, गार्गी पाठशाला के तीनों समूह(ग्रूप ए, बी.,सी.)की तीनों समन्वयक,सुश्री निशा भगत, सुश्री अनुराधा, श्रीमती नम्रता कुमारी, श्रीमती नेहा सिंह, श्रीमती रश्मि, श्रीमती संगीता कुमारी, श्रीमती बिन्नी कु. बाला, शायरीन एरम, श्रियम नारायण, रीना पांडेय, अनामिका प्रकाश, प्रिया अग्रवाल, करिश्मा सहाय, शिप्रा सिंह, डाॅ. श्रुति दिव्यांशु, स्वीटी कु. सिन्हा, खुशबू कुमारी आदि उपस्थित थीं।


गार्गी पाठशाला ग्रूप बी. के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।मंच का संचालन नाज ने किया!!

कादिर खान वरिष्ठ पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *