October 18, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

बिहार डाक परिमंडल द्वारा विश्व डाक सप्ताह समारोह का शुभारंभ,समाज में डाक सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। बिहार परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष, श्री अनिल कुमार

1 min read


बिहार डाक परिमंडल द्वारा विश्व डाक सप्ताह समारोह का शुभारंभ, प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन
आज, बिहार डाक परिमंडल द्वारा आयोजित विश्व डाक सप्ताह समारोह के शुभारंभ के अवसर पर दोपहर 2:00 बजे से सर्कल कार्यालय, पटना के प्रथम तल के कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह सप्ताहव्यापी समारोह 07 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में डाक सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करना है। बिहार परिमंडल के मुख्य डाक महाध्यक्ष, श्री अनिल कुमार ने मीडिया को संबोधित किया और उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रकट कीं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री अनिल कुमार ने सप्ताह भर के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी, जो डाक सेवाओं के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं। उन्होंने इन गतिविधियों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि बिहार डाक परिमंडल द्वारा ग्राहकों के अनुभव को आधुनिक बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
विश्व डाक सप्ताह 2024 के कार्यक्रमों की सूची निम्नलिखित है:

  1. 07 अक्टूबर 2024 – मेल एवं पार्सल दिवस:
    इस दिन का उद्देश्य डाक मेल और पार्सल सेवाओं के महत्व को उजागर करना है, जिसमें डिलीवरी में सुधार और नवाचार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
  2. 08 अक्टूबर 2024 – फिलेटली दिवस:
    स्टैम्प संग्रह की कला का उत्सव, जिसमें फिलेटली प्रेमियों और युवाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  3. 09 अक्टूबर 2024 – विश्व डाक दिवस:
    यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की स्मृति और वैश्विक समुदायों को जोड़ने में डाक सेवाओं की भूमिका को मान्यता देना।
  4. 10 अक्टूबर 2024 – अंत्योदय दिवस:
    इस दिन का उद्देश्य वंचित समुदायों तक सेवाएँ पहुँचाना और सामाजिक समावेश को बढ़ावा देना है।
  5. 11 अक्टूबर 2024 – वित्तीय समावेशन दिवस:
    इस दिन डाक सेवाओं द्वारा प्रदान की जा रही वित्तीय सेवाओं, जैसे बचत योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
    ​मेल एवं पार्सल दिवस के अवसर पर श्री अनिल कुमार ने बिहार डाक परिमंडल द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बिहार परिमंडल ने 1,500 निर्यातकों को ‘डाक घर निर्यात केंद्र’ योजना के अंतर्गत जोड़ा है और लगभग 15,000 आर्टिकल्स की बुकिंग की है, जो डाक नेटवर्क के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा देती है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि आज के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए 200 नए निर्यातकों को ‘डाक घर निर्यात केंद्र’ से जोड़ा जा रहा है I डाक घर निर्यात केंद्र सेवा महत्वाकांक्षी निर्यातकों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्बाध प्रवेश की सुविधा प्रदान करने वाली एक अग्रणी पहल है। इस अभिनव सेवा के माध्यम से, व्यक्तियों को निर्यातक बनने के लिए सशक्त बनाया जाता है, जिससे वैश्विक व्यापार मानचित्र पर बिहार की उपस्थिति बढ़ जाती है।
    ​श्री अनिल कुमार ने आगे यह बताया कि पार्सल सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बक्सर, भागलपुर और किउल में नए पार्सल केंद्र स्थापित किए गए हैं, तथा पटना आर.एम.एस. में 24 घंटे की बुकिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त, हाजीपुर, नरकटियागंज, छपरा, मोतिहारी, बख्तियारपुर, आरा, मोकामा, डालमियानगर और जहानाबाद में भी नए बुकिंग केंद्र खोले गए हैं, ताकि जनता को अधिक सुविधाजनक और तेज सेवा मिल सके। इसके अलावा, पार्सल की परेशानी मुक्त डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए खगौल और पटना सिटी में 02 नए नोडल डिलीवरी केंद्र भी खोले गए हैं। वर्तमान में 14 एन.डी.सी. कार्य कर रहे हैं।

​श्री कुमार ने आगे कहा कि आज विश्व डाक सप्ताह का पहला दिन है, जिसे मेल और पार्सल दिवस के रूप में मनाया जाता है, इस उपलक्ष में निर्यातकों और थोक ग्राहकों के लिए एक ग्राहक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें 200 से अधिक ग्राहकों ने भाग लिया। ग्राहकों को डाक विभाग की सेवाओं की जानकारी साझा की गई, जिससे वे अधिक से अधिक लाभान्वित हो सकते हैं।
डिलीवरी प्रदर्शन में सुधार

श्री अनिल कुमार ने गर्वपूर्वक बताया कि बिहार डाक परिमंडल का मुख्य उद्देश्य जनता की सुविधा के लिए डिलीवरी प्रदर्शन में सुधार करना रहा है। परिमंडल प्रति माह लगभग 60 लाख आर्टिकल्स का संचालन कर रहा है, जिसमें से 94% से अधिक डिलीवरी उसी दिन की जाती है। यह बिहार डाक परिमंडल की समय पर और कुशल सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


इसके अतिरिक्त, बिहार पुलिस के लिए प्रति माह लगभग 50,000 आर्टिकल्स प्राप्त होते हैं, जो सभी उसी दिन वितरित किए जाते हैं। श्री कुमार ने यह भी बताया कि बिहार डाक परिमंडल अब तक 15 लाख से अधिक मतदाता पहचान पत्र (EPIC) वितरित कर चूका है, जिससे नागरिकों को उनकी चुनावी पहचान पत्र सुचारू रूप से पहुँचाई जा रही है। इसके अतिरिक्त, बिहार डाक परिमंडल को 32 लाख EPIC Notices बुक करने का भी आर्डर मिला है I
संयुक्त डिलीवरी केंद्रों का शुभारंभ

श्री कुमार ने यह भी घोषणा की कि बिहार के विभिन्न जिलों में संयुक्त डिलीवरी केंद्रों की शुरुआत की गई है, जो कि पटना जी.पी.ओ., पटना सिटी एस.ओ., लोहियानगर एच.ओ., बांकीपुर एच.ओ., पटना सचिवालय एस.ओ., पाटलिपुत्र एस.ओ., दानापुर एस.ओ., बाढ़ एस.ओ., आरा एच.ओ., बक्सर एच.ओ., हाजीपुर एच.ओ. और भागलपुर एच.ओ. में संचालित है, जो डिलीवरी संचालन को अधिक संगठित और कुशल बनाकर, जनता को त्वरित और बेहतर सेवा उपलब्ध कराएंगे। डिलीवरी संसाधनों के समेकन से बिहार डाक परिमंडल ने अपनी लॉजिस्टिक नेटवर्क को और भी बेहतर बना लिया है, जिससे डिलीवरी समय में कमी और ग्राहक संतुष्टि में वृद्धि हो रही है।
स्थायी चित्र विरूपण का विमोचन

​श्री कुमार ने आगे घोषणा की कि 08 अक्टूबर, 2024 को फिलैटली दिवस के अवसर पर, पटना जी.पी.ओ., मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बेतिया, सासाराम, औरंगाबाद और मुंगेर में एक स्थायी चित्र विरूपण भी जारी किया जाएगा।
मुख्य डाक महाध्यक्ष ने इन सभी विकास कार्यों पर गर्व व्यक्त किया और बिहार डाक परिमंडल की प्रतिबद्धता को दोहराया कि भविष्य में भी जनता को उन्नत सेवाएँ और कुशल डिलीवरी सिस्टम प्रदान किए जाते रहेंगे।

सहायक निदेशक (बी.डी.)
कार्यालय मुख्य डाक महाध्यक्ष,
बिहार परिमंडल, पटना – 800 001.

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed