September 8, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

पटना मे सब्जी विक्रेता की बेटी पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी हालत गंभीर इलाके मे दहशत

बुधवार सुबह सुबह एक सब्जी विक्रेता की बेटी पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। फिलहाल,घायल बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बेऊर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके के इंद्रपुरी मुहल्ले का है जहाँ ये वारदात हुई है।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार छात्रा आज सुबह अपने घर कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और गोली चला दी। जिसमें छात्रा के पीठ में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ी। वहीं गोली चलाने के बाद बदमाश वहां से भाग गए।

घायल बच्ची 15 वर्षीय लड़की का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है घटना स्थल पर एक डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुँचने से लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है ,फिलहाल पुलिस ने सुचना पर मामले की तहकीकात में जुटी है।

समीर मलिक सब एडिटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *