डीटीओ निकला धनकुबेर SUV की रेड में मिले इतने गहने की मच गई हड़कम्प और भी ठिकानो पर रेड जारी
1 min read
सुबह सुबह इस जिले के DTO के ठिकानों पर रेड, अवैध कमाई से जुड़ा है मामला आय से अधिक संपति मामले में अब बिहार सरकार के एक और अधिकारी के ठिकानों पर रेड हुई है। इसके बाद हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है। बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। राज्य के अंदर अब कहीं भी गलत तरीके से पैसा कमाने वाले अधिकारियों की खैर नहीं है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से सामने आया है। जहां जिला परिवहन अधिकारी के ठिकानों पर रेड हुई है। इसके बाद अधिकारियों के गलियारे में हड़कंप का माहौल नजर आ रहा है।जानकारी के मुताबिक, आज अहले सुबह विशेष निगरानी विभाग की टीम ने नालंदा जिले के मुख्यालय बिहारशरीफ में दस्तक दी है। इस टीम ने नालंदा जिला परिवहन पदाधिकारी के कई ठिकानों पर रेड मारी है। इसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है।बताया जा रहा है कि, विशेष निगरानी टीम ने नालंदा के जिला परिवहन पदाधिकारी के कई ठिकाने पर छापेमारी शुरू कर दी है। यह छापेमारी अनिल कुमार दास के ठिकानों पर हुई है। इसके बाद हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी विभाग की टीम ने नालंदा जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अनिल कुमार के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई निगरानी डीएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में की गई। अनिल कुमार मूल रूप से जमुई जिला के रहनेवाले है

इनपर आय से अधिक संपति का मामल निगरानी में एक दिन पहले दर्ज हुआ था.पटना जिले में दो ठिकाने पर छापेमारी हो रही है, इसमें दानापुर के गोला रोड के एक मकान में छापेमारी चल रही है वहीं तीसरा ठिकाना उनके नालंदा आवास में छापेमारी चल रहा है

सूत्रों के अनुसार, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि अनिल कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान अवैध तरीके से काफी संपत्ति अर्जित की है। इसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने उनके खिलाफ जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर आज यह कार्रवाई की गई!!
कादिर खान वरिष्ठ पत्रकार