Hindustan News18 https://www.hindustannews18.com/ Thu, 19 Dec 2024 17:18:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.1 यंग स्टार डांस एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन अब बच्चे सीखेंगे शास्त्रीय बॉलीवुड और लोक नृत्य जुंबा फिटनेस https://www.hindustannews18.com/grand-inauguration-of-young-star-dance-academy-now-children-will-learn-classical-bollywood-and-folk-dance-zumba-fitness/ https://www.hindustannews18.com/grand-inauguration-of-young-star-dance-academy-now-children-will-learn-classical-bollywood-and-folk-dance-zumba-fitness/#respond Thu, 19 Dec 2024 17:18:22 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6677 आसा कॉम्प्लेक्स डाक स्थान रोड, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में दिन बृहस्पतिवार को यंग स्टार...

The post यंग स्टार डांस एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन अब बच्चे सीखेंगे शास्त्रीय बॉलीवुड और लोक नृत्य जुंबा फिटनेस appeared first on Hindustan News18.

]]>

आसा कॉम्प्लेक्स डाक स्थान रोड, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में दिन बृहस्पतिवार को यंग स्टार डांस एकेडमी का हुआ उद्घाटन बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी सीखेंगे डांस जुंबा फिटनेस योग आदि ! उद्घाटन करता में गया के डीपी सिंह रिटायर आर्मी , के पी शर्मा समाजसेवी, इंजीनियर अरुण शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार रूपक कुमार, पीबीएम स्कूल के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार दुबे को तिलक लगाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ! आए हुए अतिथि ने फीता काटकर उद्घाटन किया ! रिटायर आर्मी डीप सिंह ने बताया कि यंग स्टार डांस एकेडमी क्लास खोला गया तो गया के बच्चों को काफी ज्यादा फायदा होने वाला है ! क्योंकि बच्चों को अच्छी क्लास नहीं मिलने के कारण बाहर में जाकर डांस सीखना पड़ता है !

मेडिकल में डांस क्लास खुलने से एटी गेट और कलेर के साथ साथ पूरे गया के बच्चों को काफी ज्यादा फायदा के साथ नृत्य संगीत सीखने का मौका मिलने वाला है ! यंग स्टार डांस एकेडमी के निर्देशक गौतम कुमार गोलू एवं अभिषेक सिंह ने बताया कि गया के बच्चों के लिए एक बहुत ही बड़ा मंच प्रदान करने वाला संस्थान है ! जहां बच्चे अपनी छुपी काल को निखर कर और आगे सीखने का भी काम कर सकते हैं ! जिससे उन्हें पूरे भारत में ही नहीं पूरे विश्व में नाम मिले इसके लिए कई डांस के कोरियोग्राफर बाहर से भी बीच-बीच में बुलाकर बच्चों को प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी ! रिसेप्शनिस्ट मनीषा कारण ने बताया कि बच्चे नृत्य संगीत के साथ-साथ योग महिलाएं के लिए जुंबा फिटनेस का भी क्लास देंगे ! शास्त्रीय नृत्य और बॉलीवुड डांस का भी छोटे-छोटे बच्चे सीख सकते हैं जो बच्चे मोबाइल की दुनिया में है उनसे बाहर निकाल कर बच्चों को सृजनात्मक विकास और जिम्मेदार बनाना है !

अपनी संस्कृति को बचा कर रखने के लिए भी डांस के माध्यम से सीखे इस आयोजन में अभिषेक राज ए र इशू ने अपनी गई हुई यूं ही नहीं गीत को गाया जिसे देखकर आए हुए अतिथि एवं अभिभावक झूमने पर मजबूर हो गए ! छोटे-छोटे बच्चों में बम बम बोले गाने पर डांस किया आज के उद्घाटन में भी कई कलाकार मौजूद थे ! अभिषेक दुबे ,ऋषभ सिंह, सन्नी सिंह, दीपक कुमार, आयुष चंद्र ,प्रिंस कुमार, प्रसून कुमार, प्रियांशु कुमार, आर्यन , ऋषि आदि मौजूद थे!

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

The post यंग स्टार डांस एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन अब बच्चे सीखेंगे शास्त्रीय बॉलीवुड और लोक नृत्य जुंबा फिटनेस appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/grand-inauguration-of-young-star-dance-academy-now-children-will-learn-classical-bollywood-and-folk-dance-zumba-fitness/feed/ 0
शोक समाचार: श्रीमती माया देवी का दुखद निधन https://www.hindustannews18.com/condolence-news-sad-demise-of-smt-maya-devi/ https://www.hindustannews18.com/condolence-news-sad-demise-of-smt-maya-devi/#respond Thu, 19 Dec 2024 05:59:03 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6674 श्री माया देवी का दुखद निधन अत्यंत दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है...

The post शोक समाचार: श्रीमती माया देवी का दुखद निधन appeared first on Hindustan News18.

]]>

श्री माया देवी का दुखद निधन

अत्यंत दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि श्रीमती माया देवी, पत्नी श्री राम नरेश प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर, बिहार पुलिस, का 19 दिसंबर 2024 को सुबह 5:05 बजे उनके निवास स्थान स्मृति निवास ,ग्राम सरबा, पोस्ट सरबा, ब्लॉक बरबीघा, जिला शेखपुरा, बिहार में निधन हो गया।

श्रीमती माया देवी अपने परिवार के लिए एक मजबूत आधार और प्रेरणा स्रोत थीं। अपनी मुस्कान और कठिन परिश्रम से उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अपने परिवार की भलाई और खुशी के लिए समर्पित कर दिया। उनके बलिदान, ममता, और पारिवारिक मूल्यों की विरासत हमेशा उनके परिवार और प्रियजनों के दिलों में जीवित रहेगी।

वह अपने पीछे दो बेटे विनोद और सुबोध, तीन बेटियां कंचन, संजन, और वर्षा, तथा पांच पोते-पोतियां राहुल, रोहित, रजत, रचना, ऋचा एवं दो परपोता,4 नाती और दो नतिनी को छोड़ के गई हैं। उनका निधन उनके परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है, विशेषकर उनके पति श्री राम नरेश प्रसाद सिंह के लिए, जो इस भारी दुख से व्यथित हैं।

उनका अंतिम संस्कार कल सुबह 20 दिसंबर 2024 को बाढ़ के घाट पर संपन्न होगा।

यह न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि उन्हें जानने वाले हर व्यक्ति के लिए एक बड़ी क्षति है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।

The post शोक समाचार: श्रीमती माया देवी का दुखद निधन appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/condolence-news-sad-demise-of-smt-maya-devi/feed/ 0
ड्यूटी के दौरान अब कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी नहीं रखेंगे स्मार्ट मोबाइल,लगातार शिकायत के बाद SSP ने लिया एक्शन। https://www.hindustannews18.com/now-constable-rank-policemen-will-not-keep-smart-mobiles-while-on-duty-ssp-took-action-after-continuous-complaints/ https://www.hindustannews18.com/now-constable-rank-policemen-will-not-keep-smart-mobiles-while-on-duty-ssp-took-action-after-continuous-complaints/#respond Thu, 19 Dec 2024 03:49:31 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6667 लगातार शिकायत के बाद पटना DIG सह SSP राजीव मिश्रा का आदेश दिया है अब...

The post ड्यूटी के दौरान अब कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी नहीं रखेंगे स्मार्ट मोबाइल,लगातार शिकायत के बाद SSP ने लिया एक्शन। appeared first on Hindustan News18.

]]>

लगातार शिकायत के बाद पटना DIG सह SSP राजीव मिश्रा का आदेश दिया है अब कोई पुलिसकर्मी गस्ती के दौरान स्मार्ट फोन 27 दिसंबर से से यूज नहीं करेंगे।वही पटना DIG सह SSP राजीव मिश्रा ने कहा कीपैड फोन यूज करेंगे।

जारी पत्र में कहा गया है कि पेट्रोलिंग के दौरान सिपाही समेत उस रेंज के कर्मी स्मार्ट मोबाइल में ज्यादा लगे रहते हैं। स्मार्ट फोन से बातचीत, व्टॉसएप और गेम खेलने की शिकायतें ज्यादा रहती है। जबकि उनकी ड्यूटी क्राइम कंट्रोल, ट्रैफिक मैनेजमेंट में रहती है।

लगातार फोन पर व्यस्त रहने के कारण सही तरीके से काम नहीं हो पा रहा है। यह उनके कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता के साथ-साथ पुलिस की छवि धुमिल करता है। यह अत्यंत ही गंभीर मामला है।

गोपनीय शाखा से आदेश दिया गया है कि सिपाही संवर्ग के कर्मी ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन साथ में नहीं रखेंगे, विशेष परिस्थिति में जानकारी भेजने के लिए कीपैड मोबाइल रख सकते हैं। यह आदेश 27 दिसंबर 2024 से पटना जिले में लागू होगा।

समीर मलिक सब एडिटर

The post ड्यूटी के दौरान अब कांस्टेबल रैंक के पुलिसकर्मी नहीं रखेंगे स्मार्ट मोबाइल,लगातार शिकायत के बाद SSP ने लिया एक्शन। appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/now-constable-rank-policemen-will-not-keep-smart-mobiles-while-on-duty-ssp-took-action-after-continuous-complaints/feed/ 0
किलकारी गया के बच्चों ने किया उदय शंकर नृत्य दर्शक हुए मन मुक्त प्रेमचंद रंगशाला पटना में किलकारी गया के बच्चों की प्रस्तुति https://www.hindustannews18.com/children-of-kilkari-gaya-performed-uday-shankar-dance-the-audience-became-mind-free-presentation-of-children-of-kilkari-gaya-in-premchand-rangshala-patna/ https://www.hindustannews18.com/children-of-kilkari-gaya-performed-uday-shankar-dance-the-audience-became-mind-free-presentation-of-children-of-kilkari-gaya-in-premchand-rangshala-patna/#respond Wed, 18 Dec 2024 15:52:11 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6663 संगीत नृत्य एवं नाटक संस्था सारंगा और संस्कार भारती पटना के सहयोग से प्रीमचंद्रन शाला...

The post किलकारी गया के बच्चों ने किया उदय शंकर नृत्य दर्शक हुए मन मुक्त प्रेमचंद रंगशाला पटना में किलकारी गया के बच्चों की प्रस्तुति appeared first on Hindustan News18.

]]>

संगीत नृत्य एवं नाटक संस्था सारंगा और संस्कार भारती पटना के सहयोग से प्रीमचंद्रन शाला में आयोजित उदय शंकर नृत्य महोत्सव के तीसरे दिन भी कई रंगारंग प्रस्तुतियां हुई कार्यक्रम की शुरुआत बिहार बाल भवन किलकारी गया के द्वारा शिव शंभू के कई रूप उदय शंकर नृत्य शैली से दिखाएं में उदय शंकर नेता जो धीरे-धीरे विलुप्त हो रही थी उसे वापस से निखारने का कार्य किया गया

इस नेट में प्रस्तुति देने वाले बच्चे कुमारी मुस्कान कुमारी पूजा कुमारी रुपाली कुमारी सागर कुमार हर्ष कुमार उत्पल कुमार एवं नृत्य प्रशिक्षक गोलू गौतम कुमार सहयोगी निशि खान मौजूद थी कार्यक्रम में जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी शामिल थे उदय शंकर नृत्य महोत्सव के आयोजन करता जितेंद्र चौरसिया एवं उनके टीम के द्वारा किया गया दर्शकों ने की बहुत ही कार्यक्रम का आनंद उठाया संस्थान सारंग और संस्कार भारती के द्वारा किलकारी गया के सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

The post किलकारी गया के बच्चों ने किया उदय शंकर नृत्य दर्शक हुए मन मुक्त प्रेमचंद रंगशाला पटना में किलकारी गया के बच्चों की प्रस्तुति appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/children-of-kilkari-gaya-performed-uday-shankar-dance-the-audience-became-mind-free-presentation-of-children-of-kilkari-gaya-in-premchand-rangshala-patna/feed/ 0
पटना जीपीओ में खुल गया नवीनीकृत Post Shoppe जहाँ एक ही छत के नीचे ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की मिलेगी सुविधा https://www.hindustannews18.com/renovated-post-shoppe-opened-in-patna-gpo-where-customers-will-get-various-types-of-facilities-under-one-roof/ https://www.hindustannews18.com/renovated-post-shoppe-opened-in-patna-gpo-where-customers-will-get-various-types-of-facilities-under-one-roof/#respond Tue, 17 Dec 2024 18:53:12 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6653 पटना,  17 दिसम्बर  2024: पटना जी.पी.ओ. के स्वर्णिम एवं गौरवशाली इतिहास में आज एक और...

The post पटना जीपीओ में खुल गया नवीनीकृत Post Shoppe जहाँ एक ही छत के नीचे ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की मिलेगी सुविधा appeared first on Hindustan News18.

]]>

पटना,  17 दिसम्बर  2024: पटना जी.पी.ओ. के स्वर्णिम एवं गौरवशाली इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ा | अनिल कुमार, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, बिहार, ने पटना  जी.पी.ओ. में नवीनीकृत Post Shoppe का लोकार्पण किया | बिहार के डाक ग्राहक अब डाक सेवाओं के अलावा स्टेशनरी, ग्रीटिंग कार्ड, मग, छोटी-मोटी लेकिन अत्यंत उपयोगी वस्तुओं के साथ ही साथ किताबें भी इस नवीनीकृत Post Shoppe के माध्यम से खरीद सकते हैं।

पटना जीपीओ का यह पायलट प्रोजेक्ट है जो बिहार में अपनी तरह का पहला है, जिसे मांग के आधार पर अन्य केंद्रों तक बढ़ाया जाएगा, । डाक विभाग और उनके कर्मचारियों द्वारा संचालित यह परियोजना, खुद को प्रासंगिक बनाए रखने के लिए भारतीय डाक विभाग की ओर से विविधीकरण का हिस्सा है। 

इस अवसर पर  अनिल कुमार ने संवादाताओं को बताते हुए कहा कि भारतीय डाक विभाग एक ऐसा सरकारी संस्थान है जिसने तकनीक के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए धीरे-धीरे विस्तार और विविधता लाई है।

डाक विभाग ही एक ऐसा सरकारी संस्थान है जहाँ एक ही छत के नीचे ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा जैसे कि पत्रों को त्वरित डाक व निबंधित डाक के द्वारा भेजना, आधार बनवाना, डाक घर बचत खाता खुलवाना, डाक जीवन बीमा इत्यादि उपलब्ध है| 

कुमार ने आगे कहा कि “जनरल पोस्ट ऑफिस (जीपीओ) अपने ‘पोस्ट शॉप’ में न केवल डाक टिकट संग्रह सामग्री, बल्कि स्मृति चिन्ह, उपहार सामग्री, पुस्तकें, आदिवासी कला और व्यक्तिगत डाक टिकट आदि भी ग्राहकों को उपलब्ध कराएगा । जहां ये सभी वस्तुएं निजी उपयोग के साथ-साथ मित्रों और रिश्तेदारों को उपहार के रूप में भेजने के लिए भी बेची जाएंगी।

साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा की यहाँ अनेक वस्तुएं विक्रय हेतु रखी जाएंगी, ताकि नागरिक न केवल अपने घरों के लिए इन्हें एकत्र कर सकें, बल्कि भारत और विदेश में जिसे चाहें, उन्हें भेज सकें।”पवन कुमार, निदेशक डाक सेवाएँ ने बताया कि पोस्टल शॉप पैकिंग, शिपिंग, माल ढुलाई और कार्गो सेवाओं के लिए वन-स्टॉप-शॉप है।

यह दर्जनों व्यावसायिक उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करता है, ताकि आप उस पर ध्यान केंद्रित कर सकें जिसमें आप अच्छे हैं, जबकि वे उन ‘अन्य चीज़ों’ को संभालते हैं जिनकी आपको सफल होने के लिए ज़रूरत है।इस कार्यक्रम में  रंजय कुमार सिंह, मुख्य पोस्टमास्टर, पटना जीपीओ,  राजदेव प्रसाद, वरीय अधीक्षक, रेल डाक सेवा;  मनीष कुमार, वरीय डाक अधीक्षक, पटना डिवीजन;   कुंदन कुमार, अधीक्षक, रेल डाक सेवा;  रॉबिन चंद्रा, सहायक निदेशक (फिलाटेली);  शंभु कुमार, सहायक निदेशक (वित्त सेवाएँ);  प्रणव झा, सहायक निदेशक (स्टाफ);  अनिल कुमार, उप मुख्य पोस्टमास्टर (प्रशासन), पटना जीपीओ;  नवीन कुमार, सहायक निदेशक (व्यवसाय एवं विपणन); श्रीमती कुमारी सरिता, उप मुख्य पोस्टमास्टर (मेल एवं ट्रेजरी) पटना जी.पी.ओ.;  अनिल कुमार, डाक निरक्षक (ग्राहक संतुष्टि), पटना जी.पी.ओ.; बिहार सर्किल कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी, मीडियाकर्मी और आम जनता इस स्वर्णिम पल के साक्षी बने|

The post पटना जीपीओ में खुल गया नवीनीकृत Post Shoppe जहाँ एक ही छत के नीचे ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की मिलेगी सुविधा appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/renovated-post-shoppe-opened-in-patna-gpo-where-customers-will-get-various-types-of-facilities-under-one-roof/feed/ 0
Online शॉपिंग कर रहे है तो हो जाइए सावधान! पटना में महिला से 80 हजार की ठगी। https://www.hindustannews18.com/be-careful-if-you-are-shopping-online-woman-cheated-of-rs-80-thousand-in-patna/ https://www.hindustannews18.com/be-careful-if-you-are-shopping-online-woman-cheated-of-rs-80-thousand-in-patna/#respond Mon, 16 Dec 2024 14:32:08 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6646 पटना की महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा और इस तरह के मामले आए...

The post Online शॉपिंग कर रहे है तो हो जाइए सावधान! पटना में महिला से 80 हजार की ठगी। appeared first on Hindustan News18.

]]>

पटना की महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करना पड़ा महंगा और इस तरह के मामले आए दिन देखने को मिलते है। काफी लोग उनके झांसे में आ कर गलती कर बैठते है। बड़ी बात ये है कि जो साइबर अपराधी है सामने वाले से बात भी जो प्रोडक्ट वो ऑनलाइन ऑर्डर किए है उसी से सम्बन्ध में बात करते है ताकि आसानी से जल में फंस जाए। जल्दीबाजी में चंद सेकंड में ठगी हो जाती है।

ताजा मामला है पटना में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर एक महिला से 80 हजार रुपए की ठगी हुई है। साइबर अपराधियों ने एनीडेस्क एप की जरिए महिला को अपना शिकार बनाया है। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Oplus_131072

बिहटा निवासी रूबी ने बताया कि 9 दिसंबर को ऑनलाइन स्वेटर ऑर्डर किया था। जिसका पेमेंट 1100 रुपए ऑनलाइन ही कर दिया था। डिलीवरी की डेट 12 दिसंबर को थी। समय पर डिलीवरी नहीं होने के बाद 14 दिसंबर को कंपनी का नंबर गूगल से निकाला। जो नंबर गूगल से मिला था, उस पर फोन नहीं लगा। 5 मिनट बाद दूसरे नंबर से मेरे पास कॉल आया।

फोन करने वाले शख्स ने कहा कि आपने स्वेटर ऑर्डर किया था। उसका पेमेंट हो गया है, लेकिन कुछ टेक्निकल कारण से ऑर्डर प्लेस नहीं हो पाया है। एक एप का लिंक भेज रहे हैं। डाउनलोड करके उस पर अपना ऑर्डर नंबर डालकर भेज दीजिए। 2 से 3 दिन में समस्या का समाधान हो जाए। एप डाउनलोड करके जैसे ही ऑर्डर नंबर डाला, मेरे खाते से 80 हजार रुपए कट गए।

Oplus_131072

वहीं, साइबर थानाध्यक्ष राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक से डिटेल मांगा गया है। जिसे खाते में पैसा गया है, उसका फ्रिज कराया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

The post Online शॉपिंग कर रहे है तो हो जाइए सावधान! पटना में महिला से 80 हजार की ठगी। appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/be-careful-if-you-are-shopping-online-woman-cheated-of-rs-80-thousand-in-patna/feed/ 0
BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा हुई रद्द, कैंडिडेट्स फिर से देंगें एग्जाम।नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा https://www.hindustannews18.com/bpsc-70th-preliminary-exam-cancelled-candidates-will-re-appear-normalization-will-not-be-applicable/ https://www.hindustannews18.com/bpsc-70th-preliminary-exam-cancelled-candidates-will-re-appear-normalization-will-not-be-applicable/#respond Mon, 16 Dec 2024 11:13:42 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6638 BPSC एग्जाम को ले कर एक बड़ा अपडेट आया है आप को बता दूं कि...

The post BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा हुई रद्द, कैंडिडेट्स फिर से देंगें एग्जाम।नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा appeared first on Hindustan News18.

]]>

BPSC एग्जाम को ले कर एक बड़ा अपडेट आया है आप को बता दूं कि BPSC ने पटना के बापू सेंटर पर हुई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी है। 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में बापू सेंटर में कैंडिडेट्स ने हंगामा किया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद डीएम ने रविवार को आयोग को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी। सोमवार को बीपीएससी ऑफिस में डीएम की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। साढ़े 3 बजे आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक सेंटर पर हुई परीक्षा को रद्द कर दिया। बापू सेंटर पर 9 हजार 969 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी।

Oplus_131072

BPSC ने पटना के बापू सेंटर पर हुई 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी है। 13 दिसंबर को हुई परीक्षा में बापू सेंटर में कैंडिडेट्स ने हंगामा किया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद डीएम ने रविवार को आयोग को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपी थी। सोमवार को बीपीएससी ऑफिस में डीएम की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। साढ़े 3 बजे आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक सेंटर पर हुई परीक्षा को रद्द कर दिया। बापू सेंटर पर 9 हजार 969 कैंडिडेट्स ने परीक्षा दी थी।

BPSC अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा कि ‘राज्य के 912 में से 911 सेंटर्स से कोई शिकायत नहीं मिली। बापू परीक्षा परिसर में भी सेंटर था। वहां से बहुत सारे वीडियो सामने आए हैं। जिससे साफ पता चलता है कि अभ्यर्थियों के रूप में कुछ असामाजिक तत्व मौजूद थे। IT सेल वीडियो की जांच करेगी। जिन्होंने कानून हाथ में लिया है, ऐसे लोगों को पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।

BPSC अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने कहा कि ‘राज्य के 912 में से 911 सेंटर्स से कोई शिकायत नहीं मिली। बापू परीक्षा परिसर में भी सेंटर था। वहां से बहुत सारे वीडियो सामने आए हैं। जिससे साफ पता चलता है कि अभ्यर्थियों के रूप में कुछ असामाजिक तत्व मौजूद थे। IT सेल वीडियो की जांच करेगी। जिन्होंने कानून हाथ में लिया है, ऐसे लोगों को पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।

पटना SSP के लेवल पर दो टीम का गठन किया गया है। जो मामले की जांच कर रही है। आयोग की जांच में 25 से 30 लोगों की पहचान की गई है। उन पर आयोग कर्रवाई करेगा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने परीक्षा में लेट प्रश्न पत्र मिलने को लेकर विवाद किया है।

डीएम चंद्रशेखर ने अपनी जांच रिपोर्ट में बताया ‘परीक्षार्थी के रूप में कुछ असामाजिक तत्व परीक्षा में शामिल हुए थे। उनका एक ग्रुप परीक्षा हॉल के बाहर भी मौजूद था। ये लोग बाहर से हंगामा करने के लिए तैयार थे। कुछ अभ्यर्थियों ने सेंटर के सुपरिटेंडेंट को घेरकर परीक्षा निरस्त होने की घोषणा करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।’

‘इसके अलावा कुछ परीक्षार्थी तोड़फोड़ और दूसरे तरीकों से परीक्षा को बाधित कर रहे थे। वे ये करके किसी तरह परीक्षा कैंसिल करवाना चाह रहे थे। ऐसे परीक्षार्थियों और उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इस प्रकरण में कुछ कोचिंग संस्थानों की भी भूमिका की जांच की जाएगी।’

सेंटर सुपरिटेंडेंट की हार्ट अटैक से हुई थी मौत

शुक्रवार को बापू एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों के हंगामे के दौरान एडिशनल सेंटर सुपरिटेंडेंट राम इकबाल सिंह को हार्ट अटैक आया था। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

The post BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा हुई रद्द, कैंडिडेट्स फिर से देंगें एग्जाम।नॉर्मलाइजेशन लागू नहीं होगा appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/bpsc-70th-preliminary-exam-cancelled-candidates-will-re-appear-normalization-will-not-be-applicable/feed/ 0
विश्व प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन ने दुनिया को किया अलविदा,इस बीमारी से हुई निधन https://www.hindustannews18.com/world-famous-tabla-player-zakir-hussain-bid-goodbye-to-the-world-died-due-to-this-disease/ https://www.hindustannews18.com/world-famous-tabla-player-zakir-hussain-bid-goodbye-to-the-world-died-due-to-this-disease/#respond Mon, 16 Dec 2024 04:56:03 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6631 तबला वादक अगर नाम आता था तो सबसे पहले जाकिर हुसैन का आता था, दुनिया...

The post विश्व प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन ने दुनिया को किया अलविदा,इस बीमारी से हुई निधन appeared first on Hindustan News18.

]]>

तबला वादक अगर नाम आता था तो सबसे पहले जाकिर हुसैन का आता था, दुनिया के सबसे बड़े अवार्ड्स भी उन्होंने हासिल की थी।विश्व विख्यात तबला वादक और पद्म विभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन हो गया है। सोमवार सुबह उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की। परिवार के मुताबिक हुसैन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित थे।

परिवार ने बताया कि वे पिछले दो हफ्ते से सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में भर्ती थे। हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में एडमिट किया गया था। वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली।

जाकिर का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उस्ताद जाकिर हुसैन को 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था।

रविवार देर रात जाकिर हुसैन की खबर आई थी। भारत के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भी निधन संबंधी पोस्ट शेयर की थी। लेकिन बाद में इसे हटा लिया गया था। इसके बाद जाकिर की बहन और भांजे आमिर ने जाकिर के निधन की खबर को गलत बताया था।

जाकिर हुसैन को तीन ग्रैमी अवॉर्ड भी मिल चुके थे। उनके पिता का नाम उस्ताद अल्लाह रक्खा कुरैशी और मां का नाम बीवी बेगम था। जाकिर के पिता अल्लाह रक्खा भी तबला वादक थे। जाकिर हुसैन की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के माहिम स्थित सेंट माइकल स्कूल से हुई थी। इसके अलावा उन्होंने ग्रेजुएशन मुंबई के ही सेंट जेवियर्स कॉलेज से किया था।

जाकिर हुसैन ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अमेरिका में पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘लिविंग इन द मैटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च किया था।

The post विश्व प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन ने दुनिया को किया अलविदा,इस बीमारी से हुई निधन appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/world-famous-tabla-player-zakir-hussain-bid-goodbye-to-the-world-died-due-to-this-disease/feed/ 0
बापू परीक्षा परिसर में कुछ उपद्रवी तत्त्वों द्वारा सुनियोजित तरीक़े से व्यवस्था भंग कर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द कराने की साजिश पुरी सीसीटीवी फुटेज़ में दिखी https://www.hindustannews18.com/a-well-planned-conspiracy-by-some-unruly-elements-to-cancel-the-bihar-public-service-commission-examination-by-disrupting-the-system-in-the-bapu-examination-complex-was-seen-in-complete-cctv-footage/ https://www.hindustannews18.com/a-well-planned-conspiracy-by-some-unruly-elements-to-cancel-the-bihar-public-service-commission-examination-by-disrupting-the-system-in-the-bapu-examination-complex-was-seen-in-complete-cctv-footage/#respond Sun, 15 Dec 2024 15:43:13 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6624 जो 2 प्राथमिकी दर्ज की गई है उसमें पहली प्राथमिकी परिसर के बाहर हंगामा कर...

The post बापू परीक्षा परिसर में कुछ उपद्रवी तत्त्वों द्वारा सुनियोजित तरीक़े से व्यवस्था भंग कर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द कराने की साजिश पुरी सीसीटीवी फुटेज़ में दिखी appeared first on Hindustan News18.

]]>

  • 13 दिसंबर को बापू परीक्षा परिसर में कुछ उपद्रवी तत्त्वों द्वारा सुनियोजित तरीक़े से व्यवस्था भंग कर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द कराने की साजिश की गई थी, जिसे समय रहते कार्रवाई करके विफल कर दिया गया। इसके विरुद्ध 2 प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा साज़िशकर्ताओं की पहचान और गिरफ़्तारी के लिए दो टीम का गठन किया गया है। सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

जो 2 प्राथमिकी दर्ज की गई है उसमें पहली प्राथमिकी परिसर के बाहर हंगामा कर रहे 50 उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध की गई है।दूसरी प्राथमिकी परिसर के अंदर हंगामा कर रहे, परीक्षा सामग्रियों को लूट रहे तथा अव्यवस्था उत्पन्न कर रहे 150 लोगों के विरुद्ध की गई है।

  • सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से ये स्पष्ट होता है कि इस पूरे प्रकरण में 10–12 असामाजिक तत्व ही लीड कर रहे हैं तथा हंगामा कर परीक्षा बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। इन 10–12 लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • बापू परीक्षा परिसर के प्रत्येक हॉल में 273 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा देने का प्रबंध था जबकि एक बॉक्स में 192 प्रश्न पत्र थे। अतः एक परीक्षा कक्ष में एक से अधिक बॉक्स सबकी उपस्थिति में खोलकर सील्ड पैकेट को विभिन्न परीक्षा कक्षों में भेजकर परीक्षार्थियों के बीच वितरित किया गया। कुल प्रश्नपत्रों की संख्या कम नहीं थी।कोई पेपर लीक का मामला नहीं था और न ही प्रश्न पत्र कम थे।

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

The post बापू परीक्षा परिसर में कुछ उपद्रवी तत्त्वों द्वारा सुनियोजित तरीक़े से व्यवस्था भंग कर बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा रद्द कराने की साजिश पुरी सीसीटीवी फुटेज़ में दिखी appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/a-well-planned-conspiracy-by-some-unruly-elements-to-cancel-the-bihar-public-service-commission-examination-by-disrupting-the-system-in-the-bapu-examination-complex-was-seen-in-complete-cctv-footage/feed/ 0
देश के बेहद चर्चित अतुल सुभाष आत्महत्या केस में पत्नी निकिता सिंघानिया,उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया को किया गिरफ्तार..अब आगे क्या होगा? https://www.hindustannews18.com/wife-nikita-singhania-her-mother-nisha-singhania-brother-anurag-singhania-arrested-in-the-countrys-most-famous-atul-subhash-suicide-case-what-will-happen-next/ https://www.hindustannews18.com/wife-nikita-singhania-her-mother-nisha-singhania-brother-anurag-singhania-arrested-in-the-countrys-most-famous-atul-subhash-suicide-case-what-will-happen-next/#respond Sun, 15 Dec 2024 07:41:48 +0000 https://www.hindustannews18.com/?p=6618 बैंगलोर पुलिस ने अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता...

The post देश के बेहद चर्चित अतुल सुभाष आत्महत्या केस में पत्नी निकिता सिंघानिया,उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया को किया गिरफ्तार..अब आगे क्या होगा? appeared first on Hindustan News18.

]]>

बैंगलोर पुलिस ने अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसमें निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के नाम थे।
अतुल ने कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या कर ली थी। अतुल ने निकिता और उसके परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने निकिता को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया, जबकि मां और भाई अनुराग को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर सबकी नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि आगे क्या होगा।

बता दें कि पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और न्याय व्यवस्था में खामी का आरोप लगाकर सुसाइड करने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने डेढ़ घंटे तक वीडियो बना कर पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और न्याय व्यवस्था में खामी का आरोप लगाकर सुसाइड करने वाले AI इंजीनियर अतुल सुभाष ने 23 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा जिसे पढ़ कर और वीडियो देख कर लोगो को झंकझोर कर रख दिया पुलिस को इस बात की खबर लगी कि निकिता ने याचिका दायर की है। इसकी सुनवाई से पहले ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए निकिता, उनकी मां और भाई तीन की गिरफ्तारी की। आपको बता दें कि निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और सुशील सिंघानिया ने हाईकोर्ट में शुक्रवार को अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

The post देश के बेहद चर्चित अतुल सुभाष आत्महत्या केस में पत्नी निकिता सिंघानिया,उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया को किया गिरफ्तार..अब आगे क्या होगा? appeared first on Hindustan News18.

]]>
https://www.hindustannews18.com/wife-nikita-singhania-her-mother-nisha-singhania-brother-anurag-singhania-arrested-in-the-countrys-most-famous-atul-subhash-suicide-case-what-will-happen-next/feed/ 0