September 8, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार को निधन हो गया।पुरे देश मे शोक की लहर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार को निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह ने 82 वर्ष के उम्र में आखिरी साँस ली, वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। विगत 26 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज उनका निधन हो गया। पुत्र अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के निधन की जानकारी समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से दी। उनके निधन की खबर सुनते ही यूपी समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि, मुलायम सिंह यादव 3 बात यूपी के सीएम रह चुके हैं, वहीं 8 बार विधानसभा सदस्य के पद पर रहे। साथ ही 7 बार के लिए उनका लोकसभा में निर्वाचन हुआ।

समीर मलिक सब एडिटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *