October 18, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

NAILSCON के 21 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में पटना के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमुल्य कुमार सिंह को नेल्स संस्था का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया

1 min read

कश्मीर के पहलगाम में आयोजित NAILSCON के 21 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में पटना के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमुल्य कुमार सिंह को निर्विरोध नेल्स संस्था का अध्यक्ष चुना गया। नेल्स संस्था में भारत के 1000 से ज्यादा हड्डी रोग विशेषज्ञ सदस्य है।
इस संस्था की शुरुवात 2001 में हुई थी और प्रथम अध्यक्ष शोलापुर के डॉक्टर अय्यर थे।
आज इस संस्था का काफी विस्तार हुआ है और देश के प्रत्येक राज्य में इसका प्रतिनिधित्व किया जाता है।


संस्था का उद्देश्य है सभी हड्डी रोग विशेषज्ञों को नई चिकित्सा के आविष्कारों की जानकारी देना और बताना की बहुत छोटे से चीर फार से भी बहुत ही सफल सल्य क्रिया की जा सकती है और मरीज को फिर से वापस अपने कार्य में जल्द भेजा जा सकता है।
आज कश्मीर में Dr अमूल्य कुमार सिंह के नाम की घोषणा अध्यक्ष के लिए की गई तो सभागार तालियों से गूंज उठा। उनके समर्थन में सब ने अपना नाम वापस ले लिया।


ये पहला मौका है की बिहार से किसी चिकित्सक को इतने बड़े पद पर सुशोभित करने का मौका मिला और वो भी निर्विरोध, जहा भारत के प्रत्येक राज्य से हड्डी रोग विशेषज्ञ उपस्थित थे।
महाराष्ट्र के Dr शिवशंकर, बिहार के स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख Dr Manoj Choudhary , बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार सिन्हा , दरभंगा के Dr S N Saraf इत्यादि ने डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।


डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह ने कहा की आज जो इस निर्विरोध अध्यक्ष बनाया गया वो बिहार के लिए गर्व की बात है क्योंकि आज तक किसी बिहारी को ये सम्मान नही मिला था।
ये हम सब बिहारियो को देश में और इज्जत देगा। ये सम्मान बिहार की जनता का है।
बिहार के काफी चिकित्सकों ने Dr Amulya को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
डॉक्टर अमूल्य कुमार सिंह 22 September को श्रीनगर से वापस पटना लौटेंगे।

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed