October 18, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

जन सुराज सारथी वंदना कुमारी कुम्हरार क्षेत्र में चला रहीं है जन संपर्क अभियान स्थापना अधिवेशन को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज

1 min read

दो अक्टूबर को वेटनरी कालेज ग्राउंड, पटना में जन सुराज के स्थापना अधिवेशन में शामिल होने को लेकर कुम्हरार की जनता में खासा उत्साह है

कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र की जन सुराज सारथी वंदना कुमारी दो हफ्ते से लगातार स्थापना अधिवेशन में लोगों को शामिल कराने के लिए जागरुक कर रही हैं।

इस कड़ी में उनके नेतृत्व में कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बैठक, परिचर्चा, महिला समूह की मीटिंग और पम्पलेट बांटने का काम जोर- शोर से चल रहा है। वंदना कुमारी ने कहा कि जन सुराज अभियान के दल बनने के संवैधानिक रुप से होने वाले स्थापना अधिवेशन का ऐतिहासिक महत्व है।

इस ऐतिहासिक पल के अधिक से अधिक लोग साक्षी बने। बिहार के शिक्षा- स्वास्थ्य -रोजगार की बदहाली के खिलाफ सभी एकजुट हैं। साथ ही जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों को सक्षम बनाने का जो बीड़ा उठाया है उसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी नितांत आवश्यक है। जन सैलाब के शामिल होने से जन सुराज के अभियान को मजबूत बनाएंगे।

अकबर ईमाम एडिटर इन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed