September 8, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

कायस्थ जाति नहीं संस्कृति है, समस्त प्राणियों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा संपन्न

1 min read

समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले कलमजीवियों के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजनोत्सव बुधवार को आयोजित किया गया।
पटना के मनोकामना मंदिर, वीकर सेक्शन में लोगों ने बुधवार को श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना की। कायस्थ समाज समेत कई कलमजीवियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलम, दवात, कॉपी व पुस्तक की पूजा की गई।
पूजनोत्सव के बाद प्रसाद वितरण में करीब एक हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूजनोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार कर्ण एवं संचालन महासचिव अमर कुमार सिन्हा ने किया।


इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रविशंकर प्रसाद, आर के सिन्हा, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, मेयर सीता साहू, उप महापौर रेशमी चंद्रवंशी, पार्षद कुमार संजीत बबलू, पूर्व पार्षद माला सिन्हा, सीतेश रमण, पिंकी यादव, सुजीत यादव, डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी, डॉक्टर एच एन दिवाकर, डॉक्टर अनूप, डॉक्टर सुधाकर, WJAI के अध्यक्ष आनंद कौशल आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की।


आगत अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष मधुप मणि “पिक्कू” ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सौरभ जयपुरियार, रितेश श्रीवास्तव, राज कमल, शैलेंद्र प्रसाद वर्मा, संजय श्रीवास्तव, विमल भूषण, भानु प्रकाश, संजीव कुमार सिन्हा, अधीर कुमार सिन्हा, सुनील कुमार सिन्हा, अमित सिन्हा, अनुज कुमार सिन्हा, सुनीता सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, अविनाश प्रसाद उपस्थित थें।

अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *