September 8, 2024
Go Gorgeous Unisex Salon & Boutique

मुकेश सहनी के पिता की आज सुबह हुई हत्या,कौन है इसके पीछे?

1 min read

बिहार के विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अपराधियों ने हत्या कर दी है,जिसके बाद इलाके में एकदम अलग सा माहौल बन गया है। दरभंगा में अपने पैतृक घर में उनका शरीर क्षत विक्षत हालत में मिला। मौके पर घर का जो समान है वह पूरा बिखरा पड़ा था।

यह घटना दरभंगा के घनश्यामपुर थाना के जीरता गांव की है। हत्या की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है। मुकेश सहनी के पिता घर में अकेले रहते थे उनके दो बेटे थे मुकेश सैहनी संतोष सहनी एक बड़ी बेटी जिसकी शादी मुंबई में हुई है वह मुंबई में रहती है।

मुकेश सहनी बिहार के पूर्व पशुपालन मंत्री एवं मत्स्य मंत्री रह चुके हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में पूर्व सीएम तेजस्वी यादव के साथ कई जनसभाएं भी की है VIP पार्टी महागठबंधन में साथ में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *