जिलाधिकारी, पटना डॉ. चंद्रशेखर सिंह द्वारा आज रात्रि में पाटलिपुत्र बस टर्मिनल (पीबीटी), बैरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में व्यवस्था संतोषजनक पाया गया।
1 min read
निरीक्षण में पाया गया कि ठंड से यात्रियों के बचाव हेतु पीबीटी में 4 स्थानों पर अलाव जलाया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी, अज़ीमाबाद अंचल, पटना नगर निगम को पाटलिपुत्र बस टर्मिनल परिसर में यथाशीघ्र रैन बसेरा शुरू करने का निर्देश दिया गया ताकि कड़ाके की ठंड में भी यात्रियों को कोई समस्या न हो।


जिलाधिकारी ने शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था के सुदृढीकरण का निदेश दिया। जल निकासी की समस्या के स्थायी निदान होने तक बादशाही पईन में कच्चा नाला से जोड़कर जल निकासी की अस्थायी व्यवस्था करने का निदेश दिया गया।


जिलाधिकारी ने अनुमण्डल पदाधिकारी, पटना सिटी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद फुलवारीशरीफ-सह-सचिव, पीबीटी; बुडको तथा नगर निगम के अधिकारियों को यात्री-सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने का निदेश दिया।
अकबर ईमाम एडिटर ईन चीफ