March 12, 2025

सीनियर वकील ने किया अलग अलग जगहों पर दुष्कर्म,पटना हाइकोर्ट की महिला वकील का आरोप

1 min read

एक ताजा मामला है जो पटना में शुक्रवार को हाईकोर्ट की एक जूनियर महिला वकील ने अपने सीनियर और अन्य लोगों पर रेप का आरोप लगाया है। 24 साल की महिला वकील का आरोप है कि ट्रेनिंग के दौरान उनके सीनियर और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ दो सालों तक अलग-अलग जगहों पर रेप किया। ये सिलसिला 2023 से लेकर 2025 जनवरी तक चला।

इसे लेकर पीड़िता ने शुक्रवार को श्रीकृष्णापुरी थाने में शिकायत के लिए आवेदन दिया, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। पुलिस का कहना था कि आवेदन में कुछ गलतियां हैं, जिस वजह से वो FIR नहीं कर सकते। पुलिस ने उसे शनिवार को फिर से आवेदन देने को कहा है।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद कृष्णापुरी थाने की पुलिस ने जांच भी की। पीड़िता के कहने पर पुलिस उसके साथ 6 से 7 किलोमीटर तक उसकी बताई गई अलग-अलग लोकेशन पर भी गई, लेकिन जांच के दौरान पुलिस कुछ भी जानकारी नहीं जुटा पाई।

पीड़िता के साथ हाईकोर्ट के दो वकील भी पहुंचे थे। पीड़िता घंटों थाने में रही। उसने जो लिखित शिकायत पुलिस को दी थी, वो उसकी रिसीविंग लेना चाहती थी। पीड़ित महिला का कहना था कि पुलिस कम से कम जीरो FIR भी कर ले, लेकिन पुलिस ने आवेदन में ही गलती बता दी।

इसके बाद वो थाने से चली गई। पुलिस के मुताबिक, आवेदन में घटनास्थल, तारीख और समय को लेकर कुछ गड़बड़ी थी, जिसे सुधारने कहा है।

वहीं DSP साकेत कुमार ने बताया, पीड़िता ने दो जगह बताई है। एक दीघा में आता है, दूसरा बुद्धा कॉलोनी में। लड़की का कहना है कि उसका अलग-अलग जगहों पर यौन शोषण हुआ है। लोकेशन वेरिफाइड कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *